मैं फिर परेशान हूँ. पिछले चुनाव मे नेता जी आए थे. उन्होने जनता से खूब वादा किया था. पर ५ साल मे उसे पूरा नही कर सके.इस बार भी आए हैं, वादा भी कर रहे हैं, पूरी जनता को विश्वाश है की इस बार भी झूठा वादा कर रहे हैं. इसे भी पूरा नही करेंगे. मेरे स्वर्गीय पिता जी और दादा जी के साथ भी इन नेताओं ने ऐसा ही किया था. इस लिए आज तक मैं वैसे ही गौव मे हूँ जैसे गौव मे पैदा हुआ था. आख़िर ये कब तक चलेगा .मेरा गौव कब बदलेगा. मैं आम जनता हूँ.
No comments:
Post a Comment