Search This Blog

May 21, 2010

सब माया है ......

सब माया है .
बेटे बेटी की शादी है ,नाती पोते भी होएँगे ,
जो जुल्म हुआ है खुद पे कभी ,औलादों पे करबाया है...
सब माया है...
ये चाचा है ,ये भाई है ,ये मौसी है ये माई है,
नादान सा बच्चा क्या जाने,ये रिश्ता किसने बनाया है ,
सब माया है,
माई प्यार उसी से करता हू,उसके खातिर मर जाऊंगा,
गर नहीं मिला वो प्यार मुझे, मै सूली पर चढ़ जाऊंगा,
नौ महीने की कोख को ,माँ बाप को भूल के आया है
सब माया है....
ये हिन्दू है ,ये मुस्लिम है
ये सच्चा है ,ये मुलजिम है,
भगवन ,खुदाया क्या जाने ये किसने रीत बनाया है ,
सब माया है.....
सदियों से सदा निरंतर ही होती रहती है जंग यहाँ
इंसान ही सदा अकेला है ,और नहीं कोई है संग यहाँ,
ये जंग ,जात और दुएष बता किस का घर बार बसाया है,
सब माया है...
कश्मीर कोई ले जाता है,कश्मीर पे मरने आता है,
कभी सुना बर्बादी कर कोई कश्मीर बनाया है??
सब माया है...
है लाख करोडो निगल गए, है पीते खून अँधेरे में..
गिरेबान कोई झाँक न ले, शुबह में भजन लगाया है..
सब माया है..
वह मेरा कपड़ा धोएगा, वह बर्तन है मेरा मलती..
दो जून की रोटी देता हु, मेरे दौलत पर है पलती..
काग़ज के फोटो ने अब तक इन्सान का कद बतलाया है,
सब माया है...
जो वहां है ,तुम हो सकते थे,फिर जहाँ हो इत्लाते क्यों हो,
पलक झपकने का डर, गद्दी न बचने पाया है..
सब माया है..
उसके आँखों में मोती सा आँशु गिरता ही जाता था..
बहुत करुण बैराग दृश्य, प्रेमी उसका जो चला गया..
अब उसके ९ बचे है..एक नए प्रेम का साया है..
जो चला गया तो उसका क्या, बच्चो से सन्देश भिजाया है..
सब माया है.. 

 
बस मै तो कोशीस करता हू, क्या बात समझ मै आती है??
तुम समझे कोई बात नहीं,कोई भी समझ पाया है
सब माया है..


2 comments:

  1. sweet emotions and caring for everybody like................................................................................................


    really good.

    ReplyDelete
  2. For a permanent solution,
    U really need a REVOLUTION.
    but you also need precaution.
    so give up all your emotion
    and show the world your innovation..
    GOOD WISHES TO YOU.

    ReplyDelete